आस्ट्रेलिया में मतदान खत्म, प्रधानमंत्री को बढ़त (लीड-2)

करीब 43 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड की लेबर पार्टी को 50.3 प्रतिशत और टोनी एबट के नेतृत्व वाली विपक्षी लिबरल पार्टी को 49.7 प्रतिशत वोट मिले।

आस्ट्रेलियाई निर्वाचन आयोग ने लेबर पार्टी को 51, विपक्षी गठबंधन को 45 और निर्दलियों को तीन सीटें मिलने की घोषणा की है। अभी 51 सीटों का परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

आस्ट्रेलिया में कड़ी चुनावी लड़ाई के अंतिम फैसले में करीब 20 लाख डाक मतपत्र निर्णायक होंगे। डाक मतपत्रों की गिनती 13 दिन बाद होगी।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि साधारण मतपत्रों की गिनती रविवार तक जारी रहेगी। पूरे देश के 7,700 मतदान केंद्रों पर स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम छह बजे मतगणना आरंभ हुई।

बहरहाल आस्ट्रेलिया के चुनाव कानून के अनुसार मतदान होने के 13 दिन से पहले तक डाक मतपत्रों की गिनती नहीं हो सकती।

समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार चुनाव का परिणाम दो सप्ताह पहले आने की उम्मीद नहीं है।

चुनाव सर्वेक्षणों में लेबर पार्टी और विपक्षी लिबरल पार्टी के बीच कड़े मुकाबले की उम्मीद जताई गई है।

आस्ट्रेलिया में गुरुवार तक 20 लाख से अधिक मतदाता डाक मतपत्रों का उपयोग हो चुका था। यह कुल मतदाताओं की संख्या का 14 प्रतिशत है।

हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स की 150 सीटों और 76 सीटों वाली सीनेट की 40 सीटों के लिए कुल 1,198 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

इससे पहले मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे आरंभ हुआ। मतदान में कुल 70,000 कर्मचारियों की तैनाती की गई थी।

एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में कहा गया है कि गिलार्ड की पार्टी को 50.2 फीसदी और एबट के गठबंधन को 49.8 फीसदी मत हासिल हो सकते हैं। अगर विपक्षी गठबंधन अपनी मौजूदा सीटों में 17 सीटों का इजाफा कर लेता है तो वह सरकार का गठन कर लेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+