घाटी में संकट बढ़ा रही है नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस : भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय कटियार ने जम्मू में पत्रकारों को बताया कि भाजपा चाहती है कि केंद्र सरकार हिंसक तत्वों के प्रति बिल्कुल सहानुभूति न बरते और कश्मीर घाटी में राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ कड़ाई से निपटे।
कटियार ने कहा, "राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ कड़ाई के साथ निपटा जाना चाहिए।" कटियार ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा कि "इन तत्वों से निपटने में कुछ तो सख्ती दिखाइए, जिन्होंने पूरी घाटी को बंधक बना रखा है।"
कटियार ने कहा कि केंद्र और राज्य की, दोनों सरकारों ने अभी तक इन तत्वों से निपटने का कोई संकेत नहीं दिया है।
कटियार ने सवाल किया, "इस तरह की अराजक परिस्थिति में किस तरह का राजनीतिक पैकेज काम करेगा।"
कटियार के अनुसार, "इसमें एक मात्र मुद्दा यह है कि पाकिस्तान के कब्जे से पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को मुक्त कराया जाए। इसके अलावा कश्मीर से संबंधित कोई मुद्दा नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications