जद (यु) सांसद ने दिए कांग्रेस में जाने के संकेत
पटना, 21 अगस्त (आईएएनएस)। जनता दल (युनाइटेड) के सांसद एवं पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को लखीसराय में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए लोगों से अगले चुनाव में कांग्रेस को वोट देने की अपील करते हुए कांग्रेस में जाने के संकेत दिए हैं।
लखीसराय में आयोजित 'नीतीश राज हटाओ सम्मेलन' में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता पिछले 20 वर्षे से 'व्यक्ति' की सरकार से उब चुकी है और अब 'संस्था' की सरकार बनाना चाहती है। संस्था की सरकार कांग्रेस से बेहतर कोई भी पार्टी नहीं बना सकती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल हो या जद (यु) दोनों एक व्यक्ति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है।
उन्होंने कांग्रेस की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद ही राज्य में समाजिक सद्भाव कायम हो सकता है।
उल्लेखनीय है कि नीतीश कुमार के काफी करीबी समझे जाने वाले सांसद ललन सिंह पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री से नाराज हैं। उन्होंने जद (यु) में कार्यकर्ता की उपेक्षा होने तथा मुख्यमंत्री पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications