पंजाब में फैक्टरी में विस्फोट, 5 मरे (लीड-1)
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजधानी चण्डीगढ़ से 150 किलोमीटर दूर संगरूर जिले के मालेरकोटला शहर के नजदीक धुरी रोड स्थित एक कागज बनाने वाली निजी फैक्टरी में विस्फोट हुआ। विस्फोट में सात श्रमिक घायल हो गए।
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में चार श्रमिकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारणों के बारे में जांच की जा रही है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications