इनामी संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बिहार पुलिस ने कोलकाता जाकर पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से मुसाफिर साहनी उर्फ आलोक जी उर्फ आनंद जी उर्फ निशांत जी को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पकड़ गया नक्सली उत्तर बिहार की नक्सली घटनाओं का मास्टर माइंड था। पुलिस को एक दर्जन से ज्यादा मामलों में इसकी तलाश थी। नीलमणि के मुताबिक मुसाफिर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के बिहार-झारखंड सीमांत समिति का सचिव तथा स्वयंभू जोनल कमांडर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications