बिहार में मोदी और वरुण से चुनाव प्रचार के पक्ष में शत्रुघ्न
पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रचार करने के लिए कौन आए और कौन नहीं आए यह तो पार्टी के बड़े नेताओं को तय करना है परंतु उनकी निजी राय है कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मोदी और वरुण दोनों को आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि राज्य के कई नेताओं तथा कार्यकर्ताओं की यह अपेक्षा है कि प्रचार के दौरान उनके आने से पार्टी को फायदा होगा। इस कारण उनको चुनाव प्रचार में बुलाना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी शॉटगन के नाम से मशहूर इस अभिनेता सांसद ने इन दोनों नेताओं को प्रचार में शामिल करने की बात कही थी। गौरतलब है कि बिहार के कई मंत्री भी कई मौकों पर खुले तौर पर दोनों नेताओं को चुनाव प्रचार के दौरान बिहार आने की आवश्यकता जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications