ब्रिटेन में ड्राइविंग टेस्ट पास करने में लग गए 22 साल
ब्रिटेन में इससे पहले एक भारतीय मूल की महिला ने रिकॉर्ड 48 वीं बार में यह टेस्ट पास किया था। मिडिलसेक्स के हैस में रहने वालीं भारतीय मूल की महिला गीत कौर रंधावा का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस में शामिल है।
गीत की तरह सूजी ह्यूस भी इस टेस्ट को पास करने में 20 बार असफल हुईं अंतत: उन्होंने 21 वीं बार इसमें सफलता पाई।
इस दौरान 22 साल तक अपने लगातार प्रयास में उन्होंने 21 बार प्रायोगिक टेस्ट और चार बार सैद्धांतिक टेस्ट दिया। साथ ही टेस्ट के लिए उन्होंने 12 ड्राइविंग निर्देशकों की मदद ली।
ह्यूस ने डेली मेल से कहा, "मैं टेस्ट के समय बेहद तनाव में आ जाती थी और भूल जाती थी कि गाड़ी कैसे चलानी है।"
उन्होंने कहा, "जब परीक्षक ने कहा कि तुम पास हो गई हो तो मैं खुशी से झूम उठी। उन्हें लगा कि मैं पूरी तरह पागल हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications