जल्द पेश होगा महिला आरक्षण विधेयक : मोइली
स्वीय विधि संशोधन विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए मोइली ने कहा, "स्पीकर (मीरा कुमार) की अध्यक्षता में महिला आरक्षण विधेयक जल्द ही एक हकीकत बनेगा। एक अवधि के बाद इसमें संशोधन भी किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि विधेयक पर चर्चा और वोटिंग के दौरान सदन को पुरुषवादी मानसिकता प्रदर्शित नहीं करनी चाहिए।
राज्यसभा में मार्च में बजट सत्र के दौरान महिला विधेयक पारित हो गया था लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (राजद), समाजवादी पार्टी (सपर), जनता दल (युनाइटेड) और हिंदी क्षेत्र की अन्य पार्टियों के चलते निचले सदन (लोक सभा) में यह विधेयक पारित नहीं हो सका।
मोइली ने जिन संशोधनों की ओर इशारा किया है, उनके तहत विरोधी पार्टियों की मांगों को पूरा करने के लिए प्रस्तावित महिला आरक्षण विधेयक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजातियों और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के लिए भी आरक्षण देना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications