आंध्र सरकार की श्रीराम को 1 लाख के पुरस्कार की घोषणा
श्रीराम शुक्रवार रात ही अपने गृह नगर लौटे, जहां उनके प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री के. रोसैया से उनके कार्यालय में मुलाकात की।
रोसैया ने श्रीराम के आंध्र प्रदेश के लिए यह पुरस्कार जीतने पर उनकी प्रशंसा की और भविष्य में उनकी सफलता की कामना की।
बाद में रवींद्र भारती में एक प्रेस सम्मेलन में श्रीराम ने कहा कि अपने परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के चलते वह यह जीत दर्ज कर सके हैं। उन्होंने कहा कि तेलुगू लोगों के लिए और ख्याति बटोरने को वह आगे भी कड़ी मेहनत करेंगे।
श्रीराम ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले रवींद्र भारती में ही 'वंदे मातरम्' गाया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications