दादी की उपस्थिति में पुष्कर से विवाह करेंगे थरूर

पलक्कड, 21 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व विदेश राज्यमंत्री व तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर और उनकी मंगेतर सुनंदा पुष्कर का विवाह रविवार को थरूर की 94 वर्षीया दादी की उपस्थिति में उनके पैतृक घर में होगा। इसके बाद थरूर और पुष्कर दुबई और स्पेन के लिए रवाना हो जाएंगे।

ओणम त्योहार के पहले दिन विवाह समारोह संपन्न होने के बाद नव दंपत्ति रविवार शाम को तिरूवनंतपुरम रवाना हो जाएंगे।

इसके बाद वे दुबई में एक प्रीतिभोज में शामिल होंगे और अल्पकालिक हनीमून के लिए स्पेन रवाना होंगे।

थरूर के एक निकट सहयोगी ने आईएएनएस को बताया सांसद शनिवार को कोयम्बटूर आ रहे हैं और उसके बाद अपने पैतृक घर के लिए रवाना होंगे। एक अवकाश प्राप्त कश्मीरी सैन्यकर्मी की दुबई में रहने वाली पुत्री पुष्कर अलग उड़ान से आ रही हैं।

इस आयोजन के लिए थरूर के 200 वर्ष पुराने पैतृक आवास की रंगाई और मरम्मत की गई है।

सहायक ने बताया कि विवाह समारोह रविवार सुबह 7.30 बजे हिंदू नायर परम्परा के अनुसार थरूर की दादी की उपस्थिति में होगा। समारोह में केवल रिश्तेदार और थरूर के घनिष्ठ मित्र शामिल होंगे।

परम्परा के अनुसार थरूर के सुनंदा के गले में थाली बांधते और वरमाला एक दूसरे को पहनाने के साथ ही दोनों पति-पत्नी हो जाएंगे। इस दौरान थरूर सुनंदा का नए कपड़ों का जोड़ा भी देंगे जिसे स्थानीय भाषा में 'पोडवा' कहते हैं।

सहायक ने बताया कि विवाह संपन्न होने के बाद थरूर और सुनंदा दुबई और फिर स्पेन जाएंगे। दिल्ली में उनके मित्रों के लिए तीन सितम्बर को एक रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा।

थरूर (54 वर्ष) का जन्म लंदन में हुआ लेकिन उनकी जड़े पलक्कड में हैं। उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई और कोलकाता में हुई। उन्होंने नई दिल्ली के सेंट स्टीफेन कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल की। मैसाचुसेट्स के टफ्ट्स विश्वविद्यालय के फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से उन्होंने शोध उपाधि हासिल की।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व अवर महासचिव रह चुके थरूर ने वर्ष 2009 में तिरूवनंतपुरम संसदीय क्षेत्र से रिकार्ड मतों से जीत हासिल की।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े एक विवाद के पैदा होने के बाद उन्होंने विदेश राज्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+