फकीह ने 'ग्राउंड जीरो' पर मस्जिद का विरोध किया (लीड-1)

वाशिंगटन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका में इस साल मिस यूएसए का खिताब जीतने वाली मुस्लिम युवती रीमा फकीह ने न्यूयार्क के 'ग्राउंड जीरो' पर एक मस्जिद के प्रस्तावित निर्माण का विरोध किया है।

फकीह 24 साल की हैं। वह लेबनानी मूल की हैं और फिलहाल लास वेगास में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं, जहां सोमवार को नई मिस यूनिवर्स का ऐलान हो जाएगा।

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के अनुसार फकीह ने कहा, "मैं राष्ट्रपति बराक ओबामा के उस बयान से सहमत हूं, जिसमें उन्होंने कहा था कि आस्था का अधिकार संवैधानिक है। परंतु मैं इससे भी पूरी तरह सहमत हूं कि मस्जिद का निर्माण विश्व व्यापार केंद्र के निकट नहीं होना चाहिए। हमें धर्म से ज्यादा उस त्रासदी (9/11) को लेकर ज्यादा भावनात्मक होना चाहिए, जिसमें हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।"

उधर, मस्जिद के निर्माण की पुरजोर पैरवी कर रहीं इमाम फैसल अब्दुल रउफ की पत्नी डेजी खान ने कहा है कि इस परियोजना को लेकर विरोध बढ़ने के साथ उन लोगों की प्रतिबद्धता भी बढ़ रही है जो इसे मूर्त रूप देना चाहते हैं।

डेजी ने कहा, "यहां मुसलमानों के विकास और संवैधानिक अधिकारों से जुड़ी बहुत सारी बातें हैं। पूरी दुनिया हमें देख रही है। हम लोगों को बताते हैं कि अमेरिका धार्मिक आजादी को तवज्जो देता है। हमें अपने इन मूल्यों के साथ समझौता नहीं करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "इस परियोजना से जुड़े लोग 9/11 के पीड़ितों से बात करेंगे। जहां तक मस्जिद की बात है तो यह निजी संपत्ति है। बिना सोचे-समझे बातें करना गैरजिम्मेदाराना रहेगा।"

गौरतलब है कि डेजी और उनके पति रउफ मस्जिद के निर्माण की परियोजना के कर्ता-धर्ता हैं। इस परियोजना का अमेरिका में विरोध तेज होता जा रहा है। पिछले दिनों एक इफ्तार पार्टी के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस परियोजना का समर्थन किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+