ओबामा के धर्म को लेकर विवाद बढ़ा

वाशिंगटन, 21 अगस्त (आईएएनएस)। विवादास्पद ईसाई धार्मिक नेता फ्रैंकलिन ग्राहम के बराक ओबामा के पिता के मुस्लिम होने के कारण ओबामा के मुसलमान पैदा होने के बयान के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने फिर जोर दिया कि ओबामा समर्पित ईसाई हैं और रोजना प्रार्थना करते हैं।

राष्ट्रपति के प्रसिद्ध धार्मिक सलाहकर बिली ग्राहम के बेटे फ्रेंकलिन ने गुरुवार को समाचार चैनल सीएनएन पर कहा कि उनको विश्वास है कि ओबामा अब एक ईसाई हैं परंतु ओबामा एक मुसलमान के रूप में पैदा हुए थे क्योंकि उनके पिता मुसलमान थे।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता बिल बर्टन ने शुक्रवार को कहा कि ग्राहम अपने विचारों के लिए जिम्मेदार हैं, राष्ट्रपति एक ईसाई हैं।

बर्टन ने संवाददाताओं से कहा, "राष्ट्रपति समर्पित ईसाई हैं। मेरे विचार से अमेरिकी लोग इस बात को जानते हैं और फ्रेंकलिन ग्राहम निश्चित तौर पर अपने विचार रखने के हकदार हैं।"

एक सर्वेक्षण में गुरुवार को जारी परिणाम में कहा गया था कि करीब हर पांच में एक अमेरिकी का विश्वास है कि ओबामा एक मुसलमान हैं। यह पिछले वर्ष ऐसा मानने वाले लोगों की संख्या के करीब दोगुना है। पिछले वर्ष हर 10 में एक अमेरिकी ऐसा सोचता था।

इसके बारे में पूछे जाने पर बर्टन ने कहा, "मुझे नहीं पता कि ऐसा मानने वाले लोगों की संख्या क्यों बढ़ी।"

यह पूछे जाने पर कि अधिकांश लोगों ने यह सवाल उठाया कि राष्ट्रपति रविवार को चर्च जाते नहीं देखे जा रहे हैं, बर्टन ने कहा, "यदि राष्ट्रपति कोई गिरजाघर चुनते हैं तो उस पर भारी दबाव होगा और लोगों को वहां जाकर प्रार्थन करना बहुत कठिन हो जाएगा।"

उन्होंने कहा कि ओबामा रोजाना प्रार्थना करते हैं। वह नियमित तौर पर धार्मिक नेताओं और पादरियों से चर्चा करते हैं। आप लोग फिर उनको गिरजाघर में देखेंगे।

एक केन्याई पिता की संतान ओबामा हवाई में अपने ननिहाल में बढ़े हुए। उनके पिता केवल दो वर्ष की उम्र में उनको छोड़कर केन्या लौट गए। उनके दादा हुसैन ओनयांगो ओबामा मुस्लिम थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+