हरियाणा के पंचकुला में 750 पेटी शराब बरामद
पुलिस के मुताबिक पंचकुला में एक पुलिस चौकी पर नियमित जांच के दौरान शराब की ये पेटियां बरामद की गईं।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "बरामद की गई शराब की कीमत पांच लाख रुपये है। ट्रक के चालक सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शराब की अवैध तस्करी चण्डीगढ़ से गुजरात में करता था।"
गौरतलब है कि हाल ही में शराब की अवैध तस्करी के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications