इंजन में खराबी के बाद एयर इंडिया की उड़ान रुकी
चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे (अमौसी) के निदेशक अतुल दीक्षित ने आईएएनएस से टेलीफोन पर कहा, "एयर इंडिया के विमान के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आने के बाद उड़ान को रोक दिया गया।"
उन्होंने स्पष्ट किया कि विमान का टायर नहीं फटा था। कुछ मीडिया खबरों में पहले टायर फटने को विमान रुकने का कारण बताया गया था।
दीक्षित ने कहा कि विमान के उड़ान भरने से पहले ही इंजन में समस्या का पता लग गया।
अधिकारियों के अनुसार उड़ान संख्या आईसी-412 पर सवार सभी 137 यात्री सुरक्षित हैं।
इंजीनियरों का एक दल विमान के इंजन की खराबी को ठीक करने में लगा है।
बहरहाल एयर इंडिया ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications