अफगानिस्तान में 3 नागरिकों सहित 9 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) ने शनिवार को एक बयान में कहा कि नाटो के नेतृत्व वाले सुरक्षा बलों और अफगान जवानों के संयुक्त कार्रवाई में छह तालिबान आतंकवादी मारे गए हैं।
आईएसएएफ ने महिला और दो बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की है। अमेरिकी सेना के कर्नल राफेल टोरेस ने बताया, "इस मुठभेड़ के दौरान नागरिकों की मौत कम हो, की हम छानबीन कर रहे हैं। मारे गए लोगों के परिजनों के साथ हमारी हमेशा संवेदना है। ऐसे मुठभेड़ों में नागरिकों की कम से कम मौत हो, इसकी लगातार कोशिश हो रही है।"
आईएसएएफ ने कहा कि जवानों ने विदेशी आतंकवादियों की तलाश के लिए अभियान शुरू किए हैं।
बयान में कहा गया है कि अभियान के दौरान छह आतंकवादी मारे गए हैं और कई संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications