दिल्ली में बारिश से जनजीवन प्रभावित (लीड-1)
बारिश की वजह से सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में और अधिक बारिश हो सकती है।
दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक बारिश की वजह से पूरे शहर में जलभराव और यातायात जाम की समस्या पैदा हो गई। जाम और पानी भरने के लिए लोगों ने राष्ट्रमण्डल खेलों से जुड़े निर्माण कार्यो को जिम्मेदार ठहराया है।
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन बारिश जारी रहने से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को लगभग पार कर गया है जिससे आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, "शहर में शुक्रवार सुबह से लेकर शनिवार 8.30 बजे तक 31.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है। शहर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज गया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है।"
दिल्ली में इस मानसून सत्र में अब तक कुल 617 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है।
शहर में अधिकतम आद्र्रता का स्तर 98 फीसदी जबकि न्यूनतम 79 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश जारी रहने से आने वाले दिनों में आद्र्रता उच्च स्तर बना रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications