टैंपो के नदी में गिरने से 4 मरे, 3 घायल
रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के रुद्रप्रयाग जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। इसी दुर्घटना में अन्य तीन लोग नदी के पानी में बह गए।
पढें उत्तराखण्ड की खबरें | पढ़ें हिमाचल की खबरें | जानें मौसम का हाल
जिले की बद्रीनाथ सड़क पर स्थित रतौली पेट्रोल पंप के निकट यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब एक टैंपो और कार के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंपो नजदीक से बह रही एक नदी में जा गिरा। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग नदी में बह गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना के दौरान टैंपो पर चालक समेत नौ यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग नदी के तेज बहाव में बह गए। घायलों को रुद्रप्रयाग अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस प्रशासन व आपदा प्रबंधन दल के लोग बचाव कार्य के लिए दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications