बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान को 6 करोड़ डॉलर की मदद देगा अमेरिका
संयुक्त राष्ट्र। बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे पाकिस्तान की मदद करने के लिए अमेरिका एक बार फिर आगे आया है। अमेरिका ने बाढ़ग्रस्त पाकिस्तान में आपात राहत कार्यो के लिए छह करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देने की घोषणा की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने यह घोषणा की।
पढ़ें एशिया यात्रा के दौरान पाकिस्तान नहीं जाएंगे ओबामा
यह बैठक पाकिस्तान में बाढ़ राहत कार्यो के लिए कोष जुटाने के लिए आयोजित की गई थी। अमेरिका इससे पहले आपात राहत कार्य के लिए 9 करोड़ डॉलर की मदद दे चुका है। गुरुवार को की गई घोषणा के बाद कुल राशि 15 करोड़ डॉलर हो जाएगी।
संयुक्त राष्ट्र के नए अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान के इतिहास की इस सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा से 5.44 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 11 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से राहत कार्यो के लिए 46 करोड़ डॉलर जुटाने की अपील की थी।
क्लिंटन ने कहा, "इस आपदा की भीषणता की तुलना में इसके खिलाफ सामुहिक प्रयास काफी कमजोर हैं। हम जानते हैं कि हम एक बड़ी त्रासदी झेल रहे हैं। इससे आर्थिक और सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं।"
पाकिस्तान की खबरें पढ़ें | जानें देश-दुनिया का हाल | जानें मौसम का मिजाज़
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि छोटे बच्चों का पालन पोषण कर रही करीब 15 लाख महिलाओं को तत्काल मानवीय मदद की जरूरत है। पाकिस्तान में अभी अगले महीने में भी बारिश होने की संभावना है इससे यहां राहत कार्यो के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं। इससे पहले भारत भी बाढ़ ग्रस्त पाक को 50 लाख डॉलर की सहायता राशि दे चुका है।












Click it and Unblock the Notifications