भारी बारिश के कारण दीवार ढही, 6 की मौत
ठाणे। मानसून के चलते इन दिनों महाराष्ट्र में भारी बारिश हो रही है। जिसके कारण ठाणे जिले के मुंब्रा कस्बे में गुरुवार की शाम भूस्खलन के कारण एक दीवार के ढह जाने से तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई।
यह दुर्घटना सैनिक नगर चाल में हुई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल देशमुख ने बताया, "दो परिवारों के लोग दीवार के नीचे दब गए। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक भारी बारिश के दौरान जमीन धंसने के कारण दीवार ढह गई।"
इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें एक तीन और दो पांच वर्ष के बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों के अब भी मलबे में दबे होने की आशंका है। ठाणे नगर निगम के आयुक्त आर.ए. राजीव ने बताया कि चाल के निवासियों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्य स्थानों पर भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications