इसाई ही हैं बराक ओबामा : व्हाइट हाउस

वाशिंगटन। बराक ओबामा को हर पांचवा अमेरिकी मुसलमान समझता है, मीडिया द्वारा यह खबर लगने के बाद लगता है व्हाइट हाउस और बराक ओबामा की रातों की नींद और दिन का चैन दोनों ही उड़ गए। गुरुवार को जारी एक सर्वेक्षण के नतीजों में कहा गया था कि हर पांच में से एक अमेरिकी को विश्वास है कि ओबामा मुसलमान हैं। इस सर्वेक्षण के चलते व्हाइट हाउस ने तुरंत एक बयान जारी कर लोगों को ये संदेश दिया है बराक ओबामा एक सच्चे इसाई हैं।

पढ़ें - ओबामा को मुस्लिम समझता है हर पांचवां अमेरिकी

व्हाइट हाउस के उप प्रेस मंत्री बिल बर्टन ने पत्रकारों से कहा, "राष्ट्रपति ओबामा एक समर्पित इसाई हैं और उनका विश्वास उनके दैनिक जीवन का एक अहम हिस्सा है। " उन्होंने कहा कि वह रोज प्रार्थना करते हैं। इसके अलावा ओबामा धार्मिक सलाह और परामर्श के लिए पादरियों का एक छोटा समूह भी चाहते हैं। ईसाई धर्म राष्ट्रपति के निजी जीवन का अंग है लेकिन वह उनके सार्वजनिक जीवन का हिस्सा नहीं है।

बर्टन ने कहा कि राष्ट्रपति अपने फैसले लेने में अपने इस विश्वास और आस्था का अन्य इसाईयों की ही तरह इस्तेमाल करते हैं लेकिन वह जगह-जगह इसका प्रदर्शन करते नहीं करते। इसाई धर्म में आस्था ने उन्हे अर्थव्यवस्था में सुधार, इराक से सेनाओं की वापसी, स्वास्थ्य और वित्तीय सुधारों को आगे बढ़ाने जैसी चुनौतियों से निपटने में उनको दिशा प्रदान की है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा एक केन्याई पिता की संतान हैं। उनके पिता केवल दो वर्ष की उम्र में उनको छोड़कर केन्या लौट गए। उनके दादा हुसैन ओनयांगो ओबामा मुस्लिम थे। जबकि उनकी मां पश्चिमी मूल की महिला हैं। ओबामा हवाई द्वीप में अपने ननिहाल में बढ़े हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+