नेपाल में तेज बारिश, कोसी में उफान
जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक कोसी नदी तटबंध के तीनों स्परों (तटबंधों की सुरक्षा के लिए बनाया जाता है) पर दबाव बने हुए हैं। इसमें एक जहां नेपाल के प्रभाग में है वहीं दो बिहार के प्रभाग में हैं।
उन्होंने बताया कि नेपाल प्रभाग स्थित पूर्वी बांध के 25़ 57 किलोमीटर स्पर पर नदी का व्यापक दबाव है। इसके अलावा 16़ 64 किलोमीटर तथा 16़ 30 किलोमीटर पर स्थित स्पर पर भी दबाव बना हुआ है।
इधर, वीरपुर बैराज के मुख्य अभियंता सी़ एस़ पासवान ने शुक्रवार को बताया कि इन स्परों को बचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य तटबंध के द्वारा से हो रहे जल रिसाव को भी कुआं बनाकर रोक दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी चिन्ता की कोई बात नहीं है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को 11 बजे वीरपुर बैराज के पास कोसी का जलस्राव 2,18,735 क्यूसेक था, जबकि गुरुवार को यहां 2,65,255 क्यूसेक मापा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications