संसद के मानसून सत्र में विस्तार की संभावना : बंसल
नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री पवन कुमार बंसल ने गुरुवार को कहा कि संसद के मानसून सत्र को कुछ दिन और बढ़ाए जाने की संभावना है।
बंसल ने आईएएनएस को बताया कि आठ दिन कार्यवाही बाधित रहने के कारण सरकार के कई कार्य लंबित रह गए हैं। उन्होंने कहा, "राज्यसभा की कार्यवाही दो दिन और लोकसभा की कार्यवाही एक दिन बढ़ाई जा सकती है।"
उन्होंने कहा कि राज्यसभा का अतिरिक्त सत्र 30 एवं 31 अगस्त को तथा लोकसभा का अतिरिक्त सत्र 28 को होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र 26 जुलाई को शुरू हुआ था और 27 अगस्त को समाप्त होना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications