पाकिस्तान को 6 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त मदद देगा अमेरिका

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में अपने संबोधन के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने यह घोषणा की। यह बैठक पाकिस्तान में बाढ़ राहत कार्यो के लिए मानवीय मदद हेतु आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए आयोजित की गई थी।

संयुक्त राष्ट्र के नए अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान के इतिहास की इस सबसे भीषण प्राकृतिक आपदा से 5.44 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने 11 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से राहत कार्यो के लिए 46 करोड़ डॉलर जुटाने की अपील की थी।

क्लिंटन ने कहा, "इस आपदा की भीषणता की तुलना में इसके खिलाफ सामुहिक प्रयास काफी कमजोर हैं। हम जानते हैं कि हम एक बड़ी त्रासदी झेल रहे हैं। इससे आर्थिक और सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी पैदा हो रही हैं।"

इससे पहले अमेरिका आपात राहत कार्य के लिए 9 करोड़ डॉलर की मदद दे चुका है। गुरुवार को की गई घोषणा के बाद कुल राशि 15 करोड़ डॉलर हो जाएगी।

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) ने बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा कि छोटे बच्चों का पालन पोषण कर रही करीब 15 लाख महिलाओं को तत्काल मानवीय मदद की जरूरत है।

पाकिस्तान में अभी अगले महीने में भी बारिश होने की संभावना है इससे यहां राहत कार्यो के लिए चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+