लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित (लीड-1)
नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। सांसद वेतन वृद्धि विधेयक पर हुए हंगामे के कारण शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
इससे पहले इसी मसले पर हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी थी। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सांसदों के वेतन वृद्धि विधेयक पर हंगामा शुरू कर दिया।
कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी शोर-शराबा जारी रहने के कारण लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।
इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के रतनसिंह अजनाला ने 'सिखों को इस्लाम स्वीकार करने या कश्मीर घाटी छोड़ने' की आतंकवादियों की धमकी के बारे में एक अखबार में छपी खबर पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहा।
इस पर काफी हंगामा हुआ। इस पर केंद्रीय वित्त मंत्री एवं सदन के नेता प्रणब मुखर्जी ने आश्वासन दिया कि सरकार सभी की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का निहित स्वार्थी तत्वों का प्रयास बताया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications