राजस्थान निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को

जयपुर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान की 126 नगर पालिकाओं के आम चुनाव के लिए 18 अगस्त को हुए मतदान की गणना 20 अगस्त को प्रात: 8 बजे से स्थानीय निकाय मुख्यालयों पर स्थित मतगणना केंद्रों पर शुरू होगी।

राज्य के निर्वाचन आयुक्त ए. के. पाण्डे ने बताया कि मतगणना केंद्रों में केंद्र या राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक एवं ऐसे व्यक्ति जिन्हें केंद्र या राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई है, वे किसी भी प्रत्याशी के मतगणना अभिकर्ता नहीं हो सकेंगे।

पाण्डे ने बताया कि वार्ड सदस्य एवं अध्यक्ष चुनाव की मतगणना अलग-अलग कक्षों में की जाएगी। वार्ड सदस्य के लिए प्रयोग की गई कंट्रोल यूनिट पर सफेद स्टीकर तथा अध्यक्ष वाली यूनिट पर गुलाबी रंग का स्टीकर लगाया गया है। वार्ड सदस्य की मतगणना वाले एक कक्ष में एक से अधिक वार्ड की गणना की जा सकेगी लेकिन एक वार्ड की मतगणना पूरी होने के बाद ही अन्य वार्ड की गणना का कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि डाक मतपत्रों की गणना सर्वप्रथम की जाएगी। जिस कक्ष में वार्ड की मतगणना की जाएगी उसी में डाक मतपत्रों की गणना पहले की जाएगी। मतगणना शुरू होने का समय प्रात: 8 बजे के बाद डाक मतपत्र का कोई लिफाफा नहीं खोला जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+