लेह पीड़ितों के लिए वायुसेना के विमान ने 244 बार उड़ान भरी
भारतीय वायु सेना ने बुधवार को एक आई एल-76 परिवहन विमान और तीन चीता हेलीकप्टरों के जरिए 6 टन राहत सामग्री पहुंचाई और दो कार्मिकों और एक यात्री के शव को विमान से पहुंचाया।
सेना की 19 टुकड़ियां भी बचाव और राहत कार्यो में लगी हुई हैं। इस क्षेत्र में सम्पर्क व्यवस्था में सुधार तथा हानुथांग-हंडोनबुरुक रोड के निर्माण एवं मरम्मत कार्यो में सेना के जवान जुटे हुए हैं। तेज बाढ़ के बहाव में सेना के तीन ज़े सी़ ओ़ सहित 23 सैनिक शहीद हो गए। सेना के 12 कार्मिक अभी भी लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications