राजस्थान में स्वाइन फ्लू के 8 मामलों की पुष्टि
जयपुर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान में विभिन्न अस्पतालों में गुरुवार को कुल 61 हजार 524 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें स्वाइन फ्लू के आठ नमूने पॉजिटिव पाए गए।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (जनस्वास्थ्य) डॉ. ओ.पी.गुप्ता ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए मामलों में जयपुर के तीन, कोटा के दो, जोधपुर का एक एवं उदयपुर के दो मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार को 66,721 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई थी। इनमें से 42 लोगों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण पाए जाने पर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गईं। इनमें से चार व्यक्तियों को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि बुधवार तक प्रदेश के विभिन्न चिकित्सालयों में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 10 व्यक्तियों को उपचार के लिए भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में स्वाइन फ्लू की स्क्रीनिंग की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू के नियंत्रण व रोकथाम के उद्देश्य से अप्रैल से अब तक 43 लाख 56 हजार 354 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है।
गुप्ता ने राज्य लोगों से अपील की कि स्वाइन फ्लू से घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि तत्काल इसका उपचार करवाने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications