मोदी करेंगे मंत्रिमंडल का विस्तार
गांधीनगर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए इसमें तीन से पांच नए मंत्रियों को शामिल कर सकते हैं।
उच्च पदस्थ सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मोदी शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं।
मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष आर.फर्दू को बताया कि मौजूदा मंत्रियों पर कार्य का बोझ बढ़ गया है, इस कारण मंत्रिमंडल का विस्तार आवश्यक हो गया है।
उल्लेखनीय है कि मोदी के मंत्रिमंडल में इस समय कैबिनेट स्तर के 10 मंत्रियों सहित कुल 17 मंत्री हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications