राष्ट्रमंडल खेल : 31 अगस्त तक आयोजन स्थलों को सौंपने का निर्देश
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एस.जयपाल रेड्डी के नेतृत्व वाले मंत्री समूह की शुक्रवार को यहां बैठक हुई। मंत्री समूह ने घोषणा की कि आयोजन से संबंधित विभिन्न उपकरणों का परीक्षण एक सितंबर को होगा।
रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि बैठक प्रौद्योगिकी नेटवर्क पर केंद्रित थी। "प्रसार भारती, एमटीएनएल, टीसीआईएल को आयोजन स्थलों पर उपकरणों को स्थापित किए जाने के पहले मिल कर काम करना है।"
बैठक में यह भी तय किया गया कि तीरंदाजी का अंतिम मुकाबला अब यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा, न कि इंडिया गेट पर।
सूत्रों ने कहा है कि पुलिस ने आयोजन स्थल बदलने के पीछे सुरक्षा और यातायात की समस्या का कारण बताया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, उपराज्यपाल तेजेंद्र खन्ना, खेल मंत्री एम.एस.गिल, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी, कैबिनेट सचिव के.एम.चंद्रशेखर के अलावा अन्य अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
मंत्रालय सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया है कि समयसीमा का ख्याल रखा जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications