'इजरायल-फिलीस्तीन वार्ता बहाल होगी' (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास दो सितंबर को वाशिंगटन में बातचीत शुरू करेंगे। एक वर्ष में शांति समझौते तक पहुंचना इस बातचीत का मकसद है। मिस्र और जार्डन के नेताओं को भी बातचीत में आमंत्रित किया गया है।
क्लिंटन ने कहा कि बातचीत का मकसद मध्य पूर्व शांति विवाद के किसी अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने के संदर्भ में सभी अंतिम दर्जे के मुद्दे को हल करना है।
क्लिंटन ने कहा, "निस्संदेह हम कई सारे अवरोधों को दूर कर लेंगे।" लेकिन इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि बातचीत पूरे विश्वास और सफलता की प्रतिबद्धता के साथ होनी चाहिए।
उधर ब्रसेल्स में ईयू ने मध्य पूर्व चौकड़ी की ओर से एक औपचारिक बयान जारी किया है। इस चौकड़ी में रूस, संयुक्त राष्ट्र, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।
बयान में कहा गया है, "चौकड़ी ने इजरायल और फिलीस्तीन का आह्वान किया है कि वे अंतिम दर्जे से जुड़े सभी मुद्दों के हल के लिए तथा दोनों पक्षों की आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए वाशिंगटन, डीसी में दो सितंबर को सीधी बातचीत शुरू करने में जुटें।"
दूसरी ओर इजरायली प्रधानमंत्री, बेंजामिन नेतन्याहू ने फिलीस्तीन के साथ सीधी बातचीत शुरू करने के निमंत्रण का स्वागत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications