गर्भवती महिला ने बच्चों के साथ जहर खाया
जिले के पंचपेवड़ा थाना क्षेत्र के भाखर गांव में गुरुवार देर शाम रुखसाना (30 वर्ष) ने अपने बेटे अश्फाक (तीन वर्ष) और बेटी अलतमा (दो वर्ष) को पहले सल्फास खिलाया और उनकी मौत हो जाने के बाद उसने भी सल्फास खाकर जान दे दी।
पंचपेवड़ा थाना प्रभारी आर.के. गौतम ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आर्थिक तंगी के चलते रुखसाना ने यह कदम उठाया है। गौतम ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौके से सल्फास की कई गोलियां बरामद की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक रुखसाना का पति कल्लू (33) एक दर्जी की दुकान पर काम करता था लेकिन पिछले कुछ समय से बेरोजगार था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिवार को दो वक्त की रोटी के लाले पड़ गए थे। उन्होंने बताया कि कल्लू गुरुवार को रोजगार की तलाश में शहर गया था। जब वह देर रात घर लौटा तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications