राजस्थान में निकाय चुनावों में कांग्रेस को बढ़त
बुधवार के मतदान के बाद निकाय मुख्यालयों पर शुक्रवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। चार निकायों में निर्दलीय आगे चल रहे हैं।
अब तक कांग्रेस को 136 और भाजपा को 108 वार्डो में जीत मिल चुकी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ए.के.पाण्डे ने बताया कि केन्द्र अथवा राज्य के मंत्री, सांसद, विधायक एवं केन्द्र अथवा राज्य सरकार से सुरक्षा प्राप्त कोई भी व्यक्ति किसी उम्मीदवार के मतगणना अभिकर्ता नहीं हो सकते हैं।
पिछले चुनाव में इन 126 निकायों में से भाजपा को 81, कांग्रेस को 33 तथा निर्दलीय एवं अन्य दलों को 12 निकायों में जीत हासिल हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications