पश्चिम बंगाल में तय समय पर होंगे चुनाव : कुरैशी
उन्होंने कहा, "पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव समय से पहले कराने का सवाल ही नहीं उठता। चुनाव के लिए समय निर्धारित होना अभी बाकी है। समय से पहले चुनाव कराने की हमें कोई सूचना नहीं है।" उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 11 जून, 2011 से पहले कराए जाने की संभावना है।
इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित संवाद सत्र में कुरैशी ने कहा, "राडार पर कोई संकेत नहीं है। हम चुनाव की निर्धारित तिथि से छह माह पहले चर्चा में आते हैं। उससे पहले हम कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।"
उन्होंने कहा, "11 दिसंबर 2010 से पहले हम चर्चा में नहीं रहेंगे। हम केवल यह कह सकते हैं कि राज्य में चुनाव 11 दिसंबर 2010 से 11 जून, 2011 के बीच हो सकते हैं।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रेल मंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी ने यह कहते हुए राज्य में समय से पहले चुनाव कराने की मांग की थी कि वाम मोर्चा शासित राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है और सरकार सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications