कश्मीर हिंसा में 2 की मौत, मृतकों की संख्या 62 हुई (राउंडअप)

अनंतनाग जिले में एक हिंसक भीड़ पर पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी में एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि सोपोर कस्बे में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 18 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हिंसक भीड़ ने सबसे पहले बिजबेहारा शहर के बाजार में खुली दुकानों पर हमला कर दुकानदारों पर उन्हें बंद करने के लिए दबाव बनाया। इसके बाद उन्होंने बिजबेहारा पुलिस स्टेशन पर हमला किया और पत्थरबाजी की। परिणामस्वरूप सुरक्षा बलों को प्रदर्शनकारियों पर रबड़ की गोलियों का इस्तेमाल करना पड़ा।"

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "नजीर अहमद रबड़ की गोली से बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें बिजबेहारा के उप-जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की कोशिश की लेकिन उनकी मौत हो गई।"

भीड़ ने स्थानीय अदालत परिसर को भी आग के हवाले कर दिया है। इस 28 वर्षीय प्रदर्शनकारी की मौत के बाद अनंतनाग में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार शाम सोपोर कस्बे में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 18 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक श्रीनगर से लगभग 50 किलोमीटर दूर सोपोर कस्बे में गुरुवार शाम को उग्र भीड़ ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की चौकी पर हमला कर दिया जिसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी में एक किशोर मुदासिर नाजिर (18) की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए थे।

शुक्रवार को सोपोर में कर्फ्यू के बावजूद हजारों लोग सड़कों पर निकल आए और उन्होंने भारत विरोधी व स्वतंत्रता के समर्थन में नारे लगाए। नारे लगा रहे लोगों से सीधे टकराव से बचने के लिए सुरक्षा बलों ने कोई दखल नहीं दिया।

इस बीच अधिकारियों ने सोपोर, बारामुला, हंदवारा और कुपवाड़ा के अलावा श्रीनगर सहित पूरी कश्मीर घाटी से कर्फ्यू हटा लिया है।

हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैय्यद अली गिलानी ने लोगों से अपील की है कि वे सामान्य दिनचर्या शुरू करें।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+