निकाय चुनावों में भाजपा को सफलता जनता की जीत : वसुंधरा

जयपुर, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने निकाय चुनावों में भाजपा को मिली सफलता को जनता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जनता ने बीस महीने पुरानी कांग्रेस सरकार को नकार दिया है।

राजे ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले अब कोई चुनाव राजस्थान में बाकी नहीं है, इसलिए निकाय चुनावों में जनता ने अपना रुझान साफ जाहिर कर दिया है।

उन्होंने कहा कि सही मायने में तो ये चुनाव राज्य की कांग्रेस सरकार के लिए परीक्षा थे, जिसमें बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, महिला अत्याचार और खजाना खाली का पर्याय बनी राज्य की कांग्रेस सरकार को जनता ने विफल बताते हुए भाजपा में आस्था जताई है।

राजे ने कहा कि सत्ता के बल पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने के बावजूद इन चुनावों में कांग्रेस भाजपा से बहुत पीछे रही। इससे स्पष्ट है कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने अपना जनाधार खो दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+