धमकी के बाद अमेरिका में विमान खाली कराया गया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या 24 रनवे पर उड़ान भरने के लिए तैयार थी, तभी सुरक्षा समस्या पैदा हुई।
सैन फ्रांसिस्को के पुलिस सार्जेट माइकल रोड्रिग्ज ने कहा कि एक मौखिक धमकी के बाद यह कदम उठाया गया। हवाई अड्डे पर एक संक्षिप्त संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने इस विषय में अन्य जानकारी देने से इंकार कर दिया।
यात्रियों को विमान के आपात दरवाजे से बाहर निकाल कर बस में भर कर टर्मिनल की इमारत में ले जाया गया। एक या उससे अधिक संदिग्धों को विमान के मुख्य दरवाजे से बाहर ले जाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications