आधारभूत संरचना क्षेत्र के लिए कम रहेगी कर्ज की उपलब्धता

लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री नमो नारायण मीणा ने कहा, "ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के लिए कर्ज की कुल आवश्यकता 247.01 अरब डॉलर है। जबकि इस दौरान कर्ज की कुल उपलब्धता 206.38 अरब डॉलर अनुमानित की गई है।"

इससे पहले मंगलवार को संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा था कि 12वीं पंचवर्षीय योजना (2012-17) में आधारभूत संरचना क्षेत्र के लिए कर्ज की उपलब्धता आवश्यकता से 30 प्रतिशत (12.3 लाख करोड़ रुपये) कम रह सकती है।

सरकार ने अगली पंचवर्षीय योजना के लिए आधारभूत संरचना क्षेत्र में निवेश का लक्ष्य 41 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया है।

मीणा ने कहा कि एचडीएफसी के अध्यक्ष दीपक पारेख की अध्यक्षता में बनी समिति ने देश में कर्ज की उपलब्धता के संबंध में विचार पत्र प्रस्तुत किया है।

उन्होंने कहा, सरकार ने हालांकि अभी विदेशी बचत को आधारभूत संरचना क्षेत्र में लगाने के लिए कोई विशेष कर्ज कोष स्थापित करने की योजना नहीं बनाई है।

इससे पहले मुखर्जी ने कहा था कि आधारभूत संरचना क्षेत्र की परियोजनाओं को कर्ज की उपलब्धता बढ़ाने और विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत बदलावों की जरूरत है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+