विदेश व्यापार नीति की समीक्षा सोमवार को
जुलाई महीने में निर्यात में वृद्धि की दर घटकर 13.2 प्रतिशत हो गई है जो कि जून महीने में 30.4 प्रतिशत थी। पिछले छह महीनों में निर्यात की यह सबसे कम वृद्धि दर है।
चमड़ा, हस्तशिल्प, गारमेंट्स, तंबाकू और चावल की मांग में कमी के चलते निर्यात में यह कमी आई है।
कपड़ा मंत्री दयानिधि मारन के साथ हुई बैठक में परिधान निर्यात संवर्धन परिषद ने शुल्क में कमी और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते के शीघ्र कार्यान्वयन की मांग की थी।
परिधान निर्यात संवर्धन परिषद के मुताबिक भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते से वार्षिक परिधान निर्यात 1.3 अरब डॉलर की वृद्धि होगी। सरकार ने इस साल 12 अरब डॉलर के परिधान निर्यात का लक्ष्य रखा है।
वर्ष 2010-11 के लिए कुल निर्यात का लक्ष्य 200 अरब डॉलर निर्धारित किया गया है। वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने हाल ही में कहा कि यदि बाकी बचे महीनों में निर्यात की वृद्धि दर 15 प्रतिशत रहे तो 200 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications