मगरमच्छ ने की गिलार्ड के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी
भविष्यवाणी करने वाले 4.9 मीटर लंबे मगरमच्छ का नाम हैरी है। हैरी को मांस के दो टुकड़े दिए गए, इनमें से एक पर प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड का चित्र और दूसरे चित्र पर विपक्ष के नेता टोनी एबॉट का चित्र था।
समाचार एजेंसी एबीसी के मुताबिक 720 किलोग्राम वजनी मगरमच्छ से नए प्रधानमंत्री का नाम जानने की उत्सुकता के कारण हजारों की संख्या में भीड़ जुटी थी।
इस मगरमच्छ ने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में हुए फीफा विश्वकप के विजेता के रूप में स्पेन के नाम की भी भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई।
उत्सुकता भरे माहौल के बीच पांच मिनट के बाद मगरमच्छ ने गिलार्ड के फोटो वाले मांस का टुकड़ा अपने जबड़े में दबोच लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications