यमन के शीर्ष अलकायदा सरगना ने समर्पण किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मुजाली को वर्ष 2003 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह वर्ष 2006 में एक जेल से फरार हो गया।
उस पर वर्ष 2004 में एक सैन्य अधिकारी की हत्या का भी आरोप है।
पिछले सप्ताह ही एक अन्य अलकायदा सरगना जुम्मन सूफियन ने भी अल-जऊफ प्रांत के अधिकारियों के सामने समर्पण किया था।
यमन में अलकायदा ने पिछले दो महीने में देश के सुरक्षा तंत्र और पश्चिमी देशों के ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले किए हैं। इन हमलों में कई लोग मारे गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications