कराची में हिंसा, 14 की मौत (लीड-1)

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के कर्मचारी और एएनपी नेता उबैदुल्लाह यूसुफ रजा और उनके दोस्त सलीम अख्तर गुरुवार को जब टर्मिनल से बाहर निकल रहे थे, उसी वक्त मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने उनके वाहन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस हत्या के बाद भड़की हिंसा में 12 लोगों की मौत हो गई। एएनपी ने घटना के बाद तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

वारदात के बाद पूरे शहर में दहशत का माहौल बना हुआ है और लोग शुक्रवार को घरों में ही रहे।

घटना से उत्तेजित भीड़ ने बाजारों को जबर्दस्ती बंद करवा दिया और वाहनों पर पत्थर फेंके। भीड़ ने 'मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट' (एमक्यूएम) की इकाई के एक दफ्तर में आग लगा दी।

गौरतलब है कि कराची के नाजीमाबाद इलाके में स्थित एक मस्जिद के बाहर अज्ञात बंदूकधारियों ने एमक्यूएम के नेता राजा हैदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एमक्यूएम ने हैदर की मौत के लिए एएनपी को जिम्मेदार ठहराया है।

एएनपी नेतृत्व का कहना है कि नेताओं की इस तरह हो रही हत्याएं अब बर्दास्त नहीं की जाएंगी। एएनपी के नेता बशिर बिलौर ने प्रांतीय सरकार की असफलता के बाद हालत पर काबू पाने के लिए सेना की मांग की है।

इस बीच, सिंध प्रांत के गृहमंत्री जुल्फिकार मिर्जा ने एएनपी नेता की हत्या की निंदा की है। साथ ही शहर में कानून एवं व्यवस्था बहाल करने की अपील की है। उन्होंने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को आदेश दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+