सांसदों को अब प्राप्त होने वाली सुविधाएं
- मूल वेतन 16,000 रुपये। कैबिनेट के प्रस्ताव के अनुसार इसमें 300 गुना बढ़ोतरी कर दी गई है।
- संसद सत्र के दौरान या संसदीय समितियों की बैठकों में हिस्सा लेने के लिए सांसदों को 1,000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से भत्ता दिया जाता है। अब इसे दोगुना कर दिया गया है।
- संसदीय क्षेत्र का दौरा करने के लिए 20,000 रुपये भत्ता है। इस राशि को अब दोगुना कर दिया गया है।
- प्रत्येक सांसद को कार्यालयी खर्च के लिए 20,000 रुपये प्रति महीने दिया जाता है। इस राशि को भी दोगुना कर दिया गया है।
- वाहन भत्ता एक लाख रुपये से बढ़ा कर चार लाख रुपये कर दिया गया है।
- सांसदों की पत्नियों/पतियों को अपने क्षेत्र से दिल्ली तक के लिए मुफ्त रेल यात्रा की सुविधा होती है। अब इन्हें अपने क्षेत्र से दिल्ली के लिए आठ मुफ्त हवाई टिकटें भी प्राप्त होंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications