दिल्ली में डेंगू के 26 नए मामले
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के मुख्य चिकित्साधिकारी एन. के. यादव ने आईएएनएस से बताया, "दिल्ली में शुक्रवार को डेंगू के 26 नए मामले सामने आए, लेकिन किसी के मरने की जानकारी नहीं मिली है।"
दक्षिणी दिल्ली में स्थित 'होली फैमली हॉस्पीटल' में हालांकि डेंगू के 599 मामले सामने आए हैं।
एमसीडी के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार इस साल डेंगू से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा भी शहर के विभिन्न हिस्सों से डेंगू की वजह से मौत की जानकारियां मिली हैं, लेकिन प्रशासन इस बारे में अभी तक पता नहीं लगा पाया।
दक्षिणी दिल्ली के जामिया नगर, ओखला और पूर्व में स्थित शहदरा में डेंगू के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications