यूएई ने पाकिस्तान को 100 टन राहत सामग्री पहुंचाई
पाकिस्तान में मौजूद यूएई सैन्य राहत बल के एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में बताया कि अमीरात से विमान द्वारा बाढ़ प्रभावित दोनों इलाकों में दिन में नौ खेप खराब न होने वाले खाद्य उत्पादों के पैकेट के साथ जवान भेजे गए।
उन्होंने बताया कि यूएई राहत इकाई ने पाकिस्तान द्वारा की गई अपील पर सबसे पहले पहल की।
इस बीच मुल्तान सेना के प्रवक्ता कर्नल जाहिद हुसैन ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने बाढ़ की त्रासदी से निपटने के लिए त्रिस्तरीय योजना बनाई है।
पहले चरण में राहत सामग्रियों की आपूर्ति, दूसरे चरण में बचाव एवं चिकित्सा तथा तीसरे चरण में पुनर्निर्माण पर जोर दिया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications