राष्ट्रमंडल खेल : आखिरकार हो गई खानपान की व्यवस्था
आयोजन समिति द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि लाउंजों में खानपान के काम को आठ क्लस्टरों में विभाजित किया गया है।
दो क्लस्टर ग्रेविस हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लीमिटेड को 5.94 करोड़ रुपये में दिया गया है जबकि इंडियन रेलवेज कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईसीआरटीसी) को एक क्लस्टर का काम 1.70 करोड़ रुपये में मिला है।
बाकी के पांच क्लस्टरों में खानपान के काम की जिम्मेदारी सेवन सीज प्राइवेट लीमिटेड नाम की कंपनी को 6.29 करोड़ रूपये में मिली है।
आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और सुरक्षाकर्मियों के लिए खाने का पैकेट तैयार करने का काम एएफपी मैनुफ्रैक्चर्स प्राइवेट लीमिटेड को 8.75 करोड़ रुपये में मिला है।
खानपान से जुड़े मामलों में सफाई बनाए रखने के लिए आयोजन समिति ने टीक्यूएस ग्लोबल मैनुफ्रैक्चरिंग सिस्टम्स, टीयूवीएसयूडी तथा साउथ एशिया फॉर फूड सेफ्टी एंड ऑडिट नाम की कंपनियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
इन कंपनियों का काम खानपान से जुड़ी सामग्रियों में सफाई की पड़ताल और उनके वितरण का काम सौंपा गया है। यह करार 88.24 लाख रुपये में किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि खानपान से जुड़े सभी ठेके कम से कम बोली लगाने वाली कंपनियों को दिए गए हैं।
खेल गांव में खानपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी आस्ट्रेलिया की एक कंपनी-डेलावेयर नार्थ को दी गई है। इसने इस काम के लिए ताज सैट्स को अपना सहयोगी बनाया है।
खेल गांव में रसोई घर बनाने का काम जारी है और इसे सितंबर के पहले सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। खेल गांव को सितंबर के दूसरे सप्ताह में राष्ट्र को समर्पित किया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications