मप्र में घर-घर पहुंचेगा राशन
उपभोक्ताओं को राशन की दुकानों से मिलने वाले खाद्यान्न में गड़बड़ी और कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर नागरिक आपूर्ति विभाग ने मुहिम चलाई है जिसमें एक और बदलाव करते हुए खाद्यान्न घर-घर तक पहुंचाने की योजना है।
पिछले दिनों जबलपुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की समीक्षा के लिए नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री पारस जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में घर-घर खाद्यान्न भेजने का सुझाव आया था। उसी सुझाव पर अमल करने की तैयारी की जा रही है। सर्वोच्च न्यायालय भी इस तरह की व्यवस्था के पक्ष में है।
आधिकारिक सूचना के मुताबिक प्रस्तावित योजना का असर जानने के लिए मंडला जिले की एक तहसील का चयन किया गया है। योजना कामयाब होने के तुरंत बाद इसे इंदौर, भोपाल, जबलपुर आदि शहरों की मलिन बस्तियों और बाद में पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications