राष्ट्रमंडल खेल : सेना से 'मुफ्त' में सेवाएं देने का अनुरोध
राष्ट्रमंडल खेलों की देखरेख में जुटे मंत्रियों के समूह के प्रमुख और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी ने इस संबंध में रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी को एक पत्र लिखा है। इस बात की पुष्टि रेड्डी, रक्षा मंत्रालय और आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने भी की है।
रेड्डी ने कहा, "हम चाहते हैं कि सेना कुछ क्षेत्रों में हमारी सहायता करे। इसके लिए हमारा अनुरोध सेना के पास पहुंच गया है। इस पर फैसला होना बाकी है।"
कलमाडी ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान, "हां, हम चाहते हैं कि सेना राष्ट्रमंडल खेलों के लिए मुफ्त में अपनी सेवाएं दे। हमने इसके लिए सेना से अनुरोध किया है। हम चाहते हैं कि सेना उद्घाटन समारोह के लिए अपनी सेवाएं दे। हमें इससे खुशी होगी।"
उधर, रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आयोजन समिति से उसे अनुरोध प्राप्त हुआ है। अनुरोध पत्र में सेना के अधिकारियों को मेहनताना देने की बात कही गई है लेकिन सुरक्षा या अन्य मदों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं के लिए कोई भुगतान नहीं करने की बात कही गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications