फेसबुक सदस्यों का स्थान बताने वाली सेवा पर हंगामा

सोशन नेटवर्किं ग साइट फेसबुक ने अपनी इस नई सुविधा को 'कॉल्ड फेसबुक प्लेसेज' नाम दिया है। इसमें सदस्यों को उनका वर्तमान स्थान बताने और उसे उनके दोस्तों के साथ बांटने के लिए उपग्रह तकनीक के जरिए उनका स्थान ज्ञात किया जाएगा।

समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक इस नई सुविधा के आलोचकों को चिंता है कि इससे सदस्यों के लिए चोरी, उनका पीछा करने और उन्हें प्रताड़ित किए जाने का खतरा रहेगा।

आलोचकों का यह भी कहना है कि ज्यादातर सदस्य साइट के निजता संबंधी विकल्पों को नहीं समझते हैं और वे संभावित खतरों के प्रति जागरूक नहीं होते।

यह सेवा अभी केवल अमेरिका में ही उपलब्ध है लेकिन कंपनी दुनियाभर में इसे शुरू करना चाहती है।

मानवाधिकार संगठन 'प्राइवेसी इंटरनेशनल' के इरिक किंग कहते हैं कि फेसबुक की दलील है कि यह जानकारी केवल सदस्य के मित्रों तक ही पहुंचेगी लेकिन सदस्यों के कई ऐसे मित्र भी होते हैं जिनके बारे में वे बहुत कम जानते हैं।

किंग ने कहा, "आप आवश्यक रूप से लोगों को बताते हैं कि आप घर पर नहीं हैं, आप बार में हैं या किसी और क्षेत्र में हैं। इसका मतलब यह हो सकता है कि जिन लोगों को आप यह नहीं बताना चाहते कि आप आसानी से कहां मिलते हैं वे आपका पीछा कर सकते हैं और आपके साथ इससे भी बुरा हो सकता है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+