झांसी में 2 रेलगाड़ियों में लूटपाट
झांसी रेलवे रेलवे स्टेशन के आउटर पर शुक्रवार सुबह लुटेरों ने इस घटना को अंजाम दिया।
झझंसी राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के चौकी प्रभारी राम चंद्र मौर्या ने संवाददादाओं को बताया कि लुटेरों ने पहले दिल्ली से बेंगलुरू जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस के यात्रियों को निशाना बनाया फिर थोड़े अंतराल के बाद आउटर पर आई जम्मूतवी एक्सप्रेस में लूटपाट की।
जम्मूतवी एक्सप्रेस जम्मू से जबलपुर जा रही थी। यात्रियों का कहना है कि नकदी, जेवरात और मोबाइल लूटने के बाद बदमाशों ने रेलगाड़ियों पर पथराव किया, जिसमें कुछ यात्री चोटिल हो गए।
रेलगाड़ियों के रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों ने जीआरपी से घटना की शिकायत की।
मौर्या ने कहा कि मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications