राजनीतिक लड़ाई संसद के बाहर लडूंगी : ममता
उन्होंने राज्यसभा में कहा, "मैं अपनी राजनीतिक लड़ाई सदन के बाहर लडूंगी। मैं सदन की गरिमा बनाए रखूंगी।"
राज्यसभा में ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता बलबीर पुंज ने एक पूरक प्रश्न में रेल मंत्री से जानना चाहा कि जिन्होंने ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस को हादसे का शिकार बनाया वे लोग लालगढ़ की रैली में शामिल थे। इस रैली में खुद ममता बनर्जी भी शामिल थीं।
इसके जवाब में ममता ने कहा, "यह सवाल राजनीतिक रूप से गढ़ा गया है। इसमें से एक शब्द भी मेरे से संबंधित नहीं है।"
ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे में नक्सलियों के हाथ होने के बारे में पूछे जाने पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा, "इस मामले की अभी जांच चल रही है। मैं इस संबंध में रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत बयान दूंगी।"
उल्लेखनीय है कि बीते नौ अगस्त को लालगढ़ में एक सभा में उन्होंने कहा था कि आजाद की एक सुनियोजित मुठभेड़ में हत्या की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications